फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: ट्रॉमा सेंटर से प्रोफेसर मंजरी मिश्रा को हटाया गया, प्रभारी और उनके पर लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 05:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर का विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग के आदेश पर प्रोफेसर मंजरी मिश्रा पर कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय। - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह और उनके सहयोगी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर मंजरी मिश्रा का गुरुवार की देररात हटा दिया गया। उन्हें आईएमएस के एनेस्थीसिया विभाग में वापस भेजा गया है।

विज्ञापन


कुलसचिव कार्यालय की ओर से उपकुलसचिव वेलू ए ने गुरुवार की देररात आदेश जारी किया और कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के आदेश पर प्रो. मिश्रा को एनेस्थीसिया विभाग में भेजा गया है। आदेश का अनुपालन आईएमएस निदेशक कराना है। 

एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष से कहा गया है कि ट्रॉमा सेंटर में किसी और की ड्यूटी लगाई जाए ताकि मरीजों के जांच और इलाज में किसी तरह की दिक्कत न आए। प्रो मंजरी ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि इस माहौल में ट्रॉमा सेंटर में काम नहीं कर सकते हैं। एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर मंजरी मिश्रा की तैनाती लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध छात्रा की मौत के मामले में करेंगे आंदोलन
जम्मू-कश्मीर की शोध छात्रा नाजुक हसीन की बीएचयू में मौत के मामले को लेकर गुरुवार को रामकटोरा स्थित समता भवन में लोकतंत्र सेनानी कुंवर सुरेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान दो अगस्त से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। तय किया कि लोगों को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

सीपीआई नेता हीरालाल ने इस मामले में बीएचयू प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. सूबेदार सिह, दुर्गा प्रसाद, जयशंकर पांडेय, राजद नेता सुरेंद्र यादव सपा महानगर अध्यक्ष दिलीप डे मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें