फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक टूर पर गईं बीएचयू की छात्राओं के संग गए प्रोफेसर पर लगा भद्दे कमेंट करने का आरोप

Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया है। बीएससी आनर्स की छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत कुलपति से की है। उधर, आरोपी प्रोफेसर ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में छात्राओं ने पिछले दिनों भुवनेश्वर में गए शैक्षणिक टूर के दौरान प्रोफेसर एसके चौबे द्वारा अश्लील हरकत करने के साथ ही विभाग में भी भद्दे कमेंट करने सहित कई और गंभीर आरोप लगाए हैं।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय की वुमेंस ग्रीवांस सेल ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि कक्षा के दौरान प्रोफेसर पढ़ाने की बजाय छात्राओं की शारीरिक बनावट, भविष्य में शादी की योजना पर बातचीत के साथ ही कई तरह के भद्दे कमेंट करते हैं। ये टिप्पणियां इतनी भद्दी होती हैं कि इन्हें सार्वजनिक तौर पर कहा भी नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

इस तरह प्रोफेसर ने की अश्लील हरकत

पुरी में शैक्षणिक टुअर के दौरान नंदकानन जूलॉजिकल पार्क जाकर वहां जंतुओं के बारे में अध्ययन करने की योजना थी लेकिन वहां बहुत कम समय देकर प्रोफेसर सभी को कोणार्क सूर्य मंदिर ले गये और यहां लगीं प्रतिमाओं को दिखाने के साथ ही अनावश्यक विस्तार से उनके बारे में बताया।

उनका यह विवरण छात्राओं के लिए काफी हद तक यौन प्रताड़ना जैसा था। पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर प्रोफेसर द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं में नंबर कम देने की भी धमकी दी जाती है। छात्राओं ने कुलपति से मांग की इस मामले की जांच कराई जाए। शिकायत पत्र की कॉपी विभागाध्यक्ष के साथ ही निदेशक विज्ञान संस्थान को भी दी गई है। 
विज्ञापन

मामले को जांच के लिए भेजा गया

 जंतु विज्ञान विभाग के प्रो.एसके चौबे ने कहा कि मुझे इस प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसने आरोप लगाया, क्या लगाया, यह विश्वविद्यालय प्रशासन का मसला है। इस मामले में पीआरओ से आपको बात करनी चाहिए।  विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. नवीन सिंह ने कहा कि जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं की शिकायत की जानकारी यूनिवर्सिटी वुमेंस ग्रीवांस सेल से मिली है। मामले को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे ग्रीवांस सेल को भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें