फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU PhD Admission: दो संकायो में प्रैक्टिकल पास करने पर ही होगा इंटरव्यू, कॉल लेटर की सूचना जारी

Mon, 03 Feb 2025 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश में इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर की सूचना जारी कर दी गई है। दो संकायों में प्रैक्टिकल पास करने पर ही इंटरव्यू होगा। कृषि विज्ञान संस्थान में पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि आज है। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ने पीएचडी प्रवेश में इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर की सूचना जारी कर दी है। परीक्षा की संशोधित तिथि नहीं बताई गई है, लेकिन सभी जेआरएफ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। वहीं नॉन जेआरएफ यानी कि यूजीसी सीएसआईआर नेट और आईसीएआर के तहत चयनित जेआरएफ व एसआरएफ को आरईटी मोड में इंटरव्यू देने के लिए योग्य माना है। पीएचडी के दोनों सेगमेंट में आवेदन कर चुके करीब 9 हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू में बैठेंगे।

विज्ञापन


आरईटी मोड में कृषि विज्ञान संस्थान में पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को है। दो संकायों में प्रैक्टिकल परीक्षा क्लियर करने के बाद ही इंटरव्यू में बैठने का अवसर मिलेगा। बीएचयू ने पीएचडी बुलेटिन में परीक्षा की तिथि 27 जनवरी से 12 फरवरी के बीच में दी थी। लेकिन अब वसंत पंचमी आयोजन के बाद बीएचयू इंटरव्यू की तारीख घोषित करेगा।

उम्मीदवारों को संबंधित साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। ये साक्षात्कार समिति उम्मीदवारों की शोध क्षमता का मूल्यांकन करेगी। दृश्य कला और मंच कला संकाय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। व्यावहारिक परीक्षा में क्वालिफाई होने पर ही इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में उनका व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञता जांची जाएगी। संबंधित संकाय द्वारा तय किए गए प्रश्नावलियों का जवाब देना होगा। जिस विषय की परीक्षा होगी, उसी से संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज में इंटरव्यू होगा। एक से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अलग-अलग जगह पर इंटरव्यू देना होगा। उसके सभी इंटरव्यू को अलग-अलग तारीखाें में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 अंकों का होगा जेआरएफ का इंटरव्यू

जेआरएफ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू ही 100 अंकों का होगा। वहीं बाकी अभ्यर्थियों का नेट एग्जाम स्कोर और इंटरव्यू जोड़कर 100 अंक दिए जाएंगे। नेट स्कोर का वेटेज 70 प्रतिशत और इंटरव्यू का वेटेज 30 प्रतिशत होगा। जेआरएफ अभ्यर्थियों का नेट स्कोर इसलिए नहीं जोड़ा जाएगा, क्योंकि उनका नेट स्कोर काफी ज्यादा होता है। ऐसे में फाइनल रिजल्ट के स्कोर में उसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

मार्च के पहले सप्ताह में बंद होगी प्रवेश प्रक्रिया
बीएचयू सत्र 2025 में पीएचडी की 1540 सीटों पर प्रवेश ले रहा है। मार्च के पहले सप्ताह तक पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। वहीं 17 से 20 मार्च के बीच में संबंधित विभागों में रिपोर्टिंग कराने का टारगेट तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें