आईआईटी-बीएचयू की ई-समिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को बिजनेस आइडिया, प्लान और सपनों को जमीन पर उतारने वाला ब्रिज बताया गया। समाज को अलग ही लेवल का बनाएगा। संस्थान के एबीएलटी हॉल में तीन दिन तक वोर्टेक्स ऑफ विजनरीज थीम पर चल रहे ई समिट और स्टार्टअप एक्सपो का समापन हो गया। इस बीच दुनिया भर से आए बिजनेस टाइकून, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और युवा उद्यमियों ने छात्रों के इनोवेशन को विकसित करने का एक मंच तैयार किया। आईआईटी-बीएचयू के छात्रों की मदद के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं।
इवेंट में छात्रों के 15 से स्टार्टअप को निवेश और अन्य मदद करने पर सहमति बनी। पैनल ने वेंचर कैपिटल में दीर्घकालिक स्थिरता और स्केलेबिलिटी को जरूरी बताया। इसके विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्टार्टअप एक्सपो में तकनीकी, स्वास्थ्य और वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया गया। कई चैलेंज और गेम्स खेल गए। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा किए गए डिजिटल पहल और उनसे होने वाले उद्यमिता विकास के बारे में बताया गया।