फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परीक्षा: छात्रों को मिलेगी राहत, पोर्टल पर अपलोड नही हुई कॉपी तो ईमेल से भेज सकेंगे छात्र

Mon, 28 Jun 2021 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना की पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर में भी ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें घर बैठे छात्र जहां परीक्षा देंगे, वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी को परीक्षा पोर्टल पर अपलोड करना है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 10 जुलाई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अगर किसी वजह से परीक्षा पोर्टल पर कॉपी अपलोड नहीं हो पाई तो छात्र ईमेल के माध्यम से भी लिखी कॉपी भेज सकेंगे। इसके लिए संबंधित छात्र को पोर्टल पर लॉगिन करने के समय ईमेल आईडी सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना की पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर में भी ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें घर बैठे छात्र जहां परीक्षा देंगे, वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी को परीक्षा पोर्टल पर अपलोड करना है। बीएचयू में 10 जुलाई से 14 अगस्त तक अलग-अलग समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं होंगी। परीक्षा विभाग की ओर से अब समय सारणी भी अपलोड कराई जा रही है।

लॉगिन पासवर्ड पर मिलेगी पूरी जानकारी
बीएचयू प्रशासन की ओर से सेमेस्टर परीक्षा को लेकर छात्रों को लॉगिन, पासवर्ड दिया गया है। इसको डालने के बाद ही वह अपना पेपर अपलोड कर सकेंगे। यही उन्हें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भी मिलेगी। संबंधित छात्र को लॉगिन करने के बाद केवल उसके पेपर के बारे में ही समय सारिणी सहित अन्य जानकारी मिलेगी और उसे भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विभागवार समिति करेगी मामलों का निस्तारण 

सेमेस्टर परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभागवार   समिति भी बनाई गई है। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि छात्रों की परीक्षा संबंधी जो भी समस्याएं आती हैं, उसके निस्तारण के लिए हर विभाग में समिति बनाई गई है। इसके पोर्टल पर नंबर भी दिए गए हैं, जिस पर परीक्षा में पेपर डाउनलोड करने, परीक्षा खत्म होने के बाद लिखी कॉपी अपलोड करने सहित अन्य समस्याओं पर छात्र दिए गए नंबर के माध्यम से बात कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें