फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल पहुंचे नवागत वीसी: एसएसबी ब्लॉक में सुविधाओं का लिया जायजा, बोले- मरीजों को न हो कोई परेशानी

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू कुलपति सबसे पहले अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक के भूतल पर इमरजेंसी में पहुंचे जहां उन्होंने एमएस प्रो.केके गुप्ता से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज, जांच की जानकारी ली। 
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित एसएसबी ब्लॉक में बीएचयू कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नवागत कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी (एसएसबी ) ब्लॉक पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों के इलाज जांच सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया, जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


कुलपति सबसे पहले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के भूतल पर इमरजेंसी में पहुंचे जहां उन्होंने एमएस प्रो.केके गुप्ता से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज, जांच की जानकारी ली। इसके बाद यहां बने कोविड वार्ड का भी दौरा किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को उन्होंने अस्पताल को सबसे ज्यादा पेशेंट फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह ध्यान देने की जरूरत है कि मरीजों को कोई परेशानी न हो। 
पढ़ेंः कोरोना का असर: बीएचयू ओपीडी के लिए फिर से ऑनलाइन बुकिंग, विभागवार देखे जाएंगे मात्र 50 मरीज, ऑपरेशन भी कम होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें