बीएचयू कुलपति सबसे पहले अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक के भूतल पर इमरजेंसी में पहुंचे जहां उन्होंने एमएस प्रो.केके गुप्ता से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज, जांच की जानकारी ली।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नवागत कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी (एसएसबी ) ब्लॉक पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों के इलाज जांच सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया, जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
कुलपति सबसे पहले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के भूतल पर इमरजेंसी में पहुंचे जहां उन्होंने एमएस प्रो.केके गुप्ता से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज, जांच की जानकारी ली। इसके बाद यहां बने कोविड वार्ड का भी दौरा किया।