फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ तक पहुंचा बीएचयू एमएस-नर्सिंग ऑफिसर विवाद, चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, निकाला कैंडल मार्च 

Wed, 12 Jan 2022 12:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते नर्सिंग आफिसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में चल रहा एमएस और नर्सिंग ऑफिसर विवाद अब पीएमओ तक पहुंच गया है। नर्सिंग आफिसरों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर एमएस प्रो. केके गुप्ता पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

विज्ञापन


उधर, इमरजेंसी छोड़ बाकी सभी सेवाओं से अपने को अलग कर चार दिन स धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। बुधवार को उन्होंने सद् बुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया है। पिछले सप्ताह शनिवार दोपहर से ही नर्सिंग ऑफिसर एमएस पर अपने एक साथी को इमरजेंसी में थप्पड़ मारने, धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

नर्सिंग ऑफिसर एमएस के इस्तीफे पर अड़े हैं। वहीं, चार दिन बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। पत्र में नर्सिंग ऑफिसरों ने बताया है कि इस मामले में कुलपति को भी अवगत कराया गया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी को दिखाई गई फुटेज 

एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों से लगातार अपील की जा रही है कि वह काम पर लौट आए। जांच कमेटी को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए हैं। हकीकत भी बता चुके हैं। अब रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल कोरोना काल में मरीजों के हित में किसी को भी धरना, प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। 

प्रोफेसर ने उठाए सवाल 

हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने एक बार फिर एमएस पर कार्रवाई की मांग उठाई है। फेसबुक पर लिखे पोस्ट में प्रो. ओमशंकर ने पिछले दिनों प्रो. केके गुप्ता पर लगाए गए ब्लड बैंक से जुड़े एक जांच के मामले में कमेटी के फैसले की कॉपी अपलोड करते हुए कुलपति से कार्रवाई की मांग की है।

कहा कि चार दिन से चल रहे धरना, प्रदर्शन के बाद भी कोई फैसला न होने से मरीजों का नुकसान हो रहा है। उधर, इन आरोपों के बाबत एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि फेसबुक पर कौन क्या पोस्ट कर रहा है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जहां तक किसी जांच रिपोर्ट की बात है तो इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें