फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के सारे काम अब मोबाइल से होंगे, कुलपति ने लांच किया ऐप

Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू का मोबाइल ऐप लांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के पहले दिन उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटलाइजेशन पर चर्चा की गई। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बीएचयू के मोबाइल ऐप को कुलपति प्रो.राकेश भटनागर ने लांच किया। साथ ही डिजिटल ट्रांसफार्मेशन से तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इन हायर एजूकेशन इंस्टिट्यूशन विषयक संगोष्ठी में कुलपति ने बताया कि कंप्यूटिंग तकनीक में तेजी से विकास होता जा रहा है। बीएचयू कंप्यूटर सेंटर के निदेशक डॉ. विवेक सिंह ने बीएचयू के मोबाइल ऐप से कैशलेस फीस जमा करने सहित अन्य जानकारियां भी दीं।

ईआरनेट की डॉ.नीना पाहूजा ने बताया कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भी संभावनाएं बहुत हैं। इसमें सर्वाइकल कैंसर जैसे जटिल रोगों के शुरूआती दौर का पता लगाना,  थ्रीडी प्रिंटिंग जैसी तकनीक से कॉर्निया प्रिटिंग सहित कृत्रिम अंगों के निर्माण से रोगों के इलाज आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचार मंत्रालय के प्रतिनिधि के रूप में आए आरके पाठक ने बीएचयू मोबाइल ऐप को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए सभी को बधाई दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें