एशिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी की सालाना रैंकिंग में बीएचयू (194) समेत भारत की 42 यूनिवर्सिटी शामिल हो गई हैं। पिछले साल भारत की 33 यूनिवर्सिटी इसमें शामिल थीं। इस तरह से भारत ने एशिया में वैश्विक यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रतिनिधित्व में सुधार किया है। बीएचयू को एशिया के टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल होने पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बीएचयू के स्टाफ और छात्रों को बधाई है।
उन्होंने ट्विट कर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस उपलब्धि की जानकारी के बाद से बुधवार को बीएचयू में इसे लेकर हर ओर चर्चा होती रही। शिक्षक से लेकर छात्र तक सब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी संकायों में लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।
भारत ने एशिया में वैश्विक यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रतिनिधित्व में सुधार किया है। द टाइम्स हायर एजुकेशन की तरफ से ‘एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) (29वां) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
वहीं आईआईटी बॉम्बे ने दो स्थानों के नुकसान के साथ 44वें स्थान पर है। रैंकिंग में आईआईएससी को भी पिछले साल के मुकाबले दो स्थान का नुकसान हुआ है।
रैंकिंग में सबसे अधिक नुकसान आईआईटी मद्रास को हुआ है। यह रैंकिंग में 41 स्थान खिसकर 103वें स्थान पर है। शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी की सूची में इस साल भारत का इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (141) और बीएचयू (194) भी शामिल हो गया है।