फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख हो गए चार करोड़ के सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिटी स्टेशन के समीप स्थित सिगनल स्टोर गोदाम में मंगलवार की देर रात लगी आग में करीब चार करोड़ रुपये के सामान जलकर राख हो गए। वहीं एक दर्जन पेड़, एक मकान और दो टीन शेड आग की भेंट चढ़ गए। कई जानवर भी झुलसे हैं। घटना की जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने के समय यहां गोदाम का निर्माण किया गया था। डीआरएम एसके झा ने बुधवार की सुबह गोदाम का निरीक्षण किया और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि करीब चार करोड़ के नुकसान का अनुमान है। कहा कि उपमुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संयुक्त जांच कमेटी बनाई जाएगी। इससे सिटी रेलवे स्टेशन से सारनाथ और मंडुवाडीह के बीच डबलिंग का कार्य प्रभावित हो सकता है। हाल ही में सिगनल के केबिल व पाइप आदि को मंगाया गया था। जिसका इस्तेमाल डबलिंग में होना था। डीआरएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि गोदाम की चहारदीवारी टूटी है। कहा कि चहारदीवारी दुरुस्त कराई जाएगी और गोदामों की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। कार्रवाई के सवाल पर कहा कि गोदाम से जुड़े अधिकारी ही अंतिम निर्णय लेंगे। रेलवे परिसर की सुरक्षा और खराब सड़कों के सवाल पर उन्होंने स्टोर से जुड़े अधिकारियों के सिर पर ही ठीकरा फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें