फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: स्पंदन में लोक संस्कृति संग बहेगी फागुनी बयार, 23 से 28 फरवरी तक मनेगा युवा महोत्सव

Thu, 20 Feb 2020 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू में अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के मंच पर लोक कला, संस्कृति के साथ ही होली का उल्लास भी देखने को मिलेगा। 23 फरवरी से 28 फरवरी तक एंफीथिएटर मैदान में होने वाले इस महोत्सव में कला, साहित्य, रंगमंच की प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमें संकाय स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव की विजेता टीम अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से जीत की दावेदारी पेश करेगी।

विज्ञापन


छात्र अधिष्ठाता कार्यालय के देखरेख में मनाए जाने वाले इस महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। एंफीथिएटर मैदान में पांडाल बनकर तैयार हो गया है। कला, साहित्य की प्रस्तुतियां चयनित संकायों, विभागों में होती हैं, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच बनाया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में संयोजक प्रोफेसर जेके राय, प्रो केके सिंह और छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने  बताया कि स्पंदन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार अरुणाचल प्रदेश से पचास छात्रों की टीम विशेष प्रस्तुति देगी। इस दौरान डॉ धीरेंद्र राय, नेहा पांडेय, प्रो वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

24 फरवरी को निकलने वाली झांकी में बीएचयू के संकायों के साथ ही महिला महाविद्यालय, आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट और वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा की टीम भी शामिल होंगी।

बुधवार को संगीत एवं मंच कला संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में पूर्वाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलग-अलग राज्यों की लोक कला संस्कृति पर आधारित गीतों के साथ ही होली गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें