फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बोर्ड परीक्षा के दबाव में एक और छात्र उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर जान दी

Thu, 20 Feb 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। छात्र परीक्षा की तैयारी कड़ी मेहनत के साथ कर रहे हैं। तो वहीं इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। पूर्वांचल के मिर्जापुर जिले में एक इंटर मीडिएट के छात्र ने आत्म हत्या कर ली। इससे पहले भी मंगलवार को एक हाईस्कूल के छात्र ने आत्म हत्या की थी। दोनों ने परीक्षा के दबाव में आकर सुसाइड की है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के चिलबिलिया में इंटर मीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र अमित जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल ने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले वर्ष फेल हो चुका था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक आर्यन इंटरमीडिएट कालेज बैरी चकिया में कक्षा 12 का छात्र था। पिछले वर्ष कैमेस्ट्री विषय मे फेल हो गया था और बैक परीक्षा देने के लिए छह दिन पहले वाराणसी से घर आया हुआ था। वाराणसी के लंका पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं व बैक की तैयारी की कोचिंग कर रहा था। मृतक युवक दो भाइयों मे दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जिले के सुखपुरा थाना के बरवां गांव में पहले दो बार कक्षा दसवीं में फेल हो चुके छात्र ने तीसरी बार फेल होने के डर से रस्सी का फंदा लगाकर सुबह पेड़ से लटक कर जान दे दी थी। जानकारी के अनुसारविशाल कुमार(22) पुत्र पवन कुमार राम सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज सुखपुरा में कक्षा दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें