किसान-वैद्य के बीच सहयोग की जरूरत : कॉन्क्लेव में देहात स्टर्टअप के वाइस प्रेसिडेंट राकेश कुमार ने कृषि स्टार्टअप मॉडल, किसानों के साथ तकनीकी जुड़ाव और नवाचार आधारित सेवाओं को बताया। आरोग्यवर्धक औषधालय के वैद्य एस मिश्रा ने कृषि और आयुर्वेद के बीच संबंधों को जोड़कर काम करने को कहा। किसान-वैद्य सहयोग की जरूरत बढ़ानी होगी। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यूपी सिंह ने भी विचार रखे।
एग्री-बिजनेस पार्क लाइटहाउस होगा
कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. वीके चंदोला ने आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के सहयोग से प्रस्तावित एग्री-बिजनेस पार्क की अवधारणा को लाइटहाउस बताया। कृषि अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कमलवंशी ने कहा कि यह मंच स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स, निवेशकों, विद्यार्थियों और किसानों को जोड़कर विचार-विनिमय और नवाचार को बढ़ावा देगा।