फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पतालः अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी ओपीडी, जानें पूरा टाइम टेबल

Fri, 29 Jun 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर सुंदर लाल अस्पताल
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दो जुलाई से दोनों जगह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन


ओपीडी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। पैथालॉजी में जांच के लिए सुबह आठ से शाम छह बजे तक सैंपल लिया जाएगा और उसी दिन रात 10 बजे तक मरीजों को जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी।

गुरुवार को बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के अधिकारियों की बैठक के बाद दो जुलाई से नई व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया। नई व्यवस्था आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा मिलने की सैद्धांतिक सहमति को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
विज्ञापन


इसके तहत, ओपीडी और जांच की समयावधि बढ़ा दी गई है। अब तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है लेकिन दो जुलाई से मरीज ओपीडी में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चिकित्सक को दिखा सकेंगे।

डॉक्टरों-कर्मचारियों के लिए दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। पर्चा सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कटेगा। ऑपरेशन भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

कर्मचारियों, छात्रों के लिए अलग समय

बीएचयू ट्रामा सेंटर
इसी तरह, जांच के लिए अब तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सैंपल लिया जाता था और मरीजों को रिपोर्ट मिलने में 1-2 दिन का इंतजार करना पड़ता था।

नई व्यवस्था के तहत सुबह आठ से शाम छह बजे तक जांच होगी और ओपीडी का पर्चा बनवाने के समय ही मरीजों के मोबाइल नंबर नोट कर लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट मोबाइल नंबर भी प्रेषित की जाएगी। एम्स की तर्ज पर राजपत्रित अवकाश पर ओपीडी और ओटी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय कर्मचारियों और छात्रों के लिए अलग समय का निर्धारण किया गया है। संबंधित कर्मचारी और छात्र अपनी हेल्थ डायरी के माध्यम से दोपहर 12 से एक और शाम तीन से चार बजे तक ओपीडी में डॉक्टर को दिखा सकेंगे। आदेश में इस बात का स्पष्ट जिक्र है कि छात्र-कर्मचारी के अलावा किसी और को हेल्थ कार्ड पर नहीं देखा जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि मोबाइल पर जांच रिपोर्ट की सुविधा भर्ती मरीजों के लिए शुरू हो गई है। ओपीडी वालों के लिए दो जुलाई से शुरू होगी। ओपीडी का समय भी दो जुलाई से बदल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें