फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: पूर्वांचल का पहला अस्पताल जहां शुरू हुई ऐसी सुविधाएं

Fri, 14 Apr 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तीन करोड़ की लागत से ब्रैकीथेरेपी का शुभारंभ - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पूर्वांचल और आसपास के राज्यों के मरीजों की सहूलियत के लिए बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में शुक्रवार को नई चिकित्सकीय सेवाओं का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही यह अस्पताल पूर्वांचल का ऐसा पहला अस्पताल बन गया जहां अब कुछ विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


 टीबी और कैंसर के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवा देने के लिहाज से शुक्रवार को यहां एमडीआर यूनिट और एचडीआर यूनिट की शुरुआत हुई। करीब तीन करोड़ बीस लाख की लागत से कैंसर रोगियों के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा  रेडियोलॉजी विभाग में एचडीआर (ब्रैकीथेरेपी) काम्प्लेक्स शुरू किया गया।

 यही नहीं थैलासीमिया बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए बाल रोग विभाग में अलग से छह बेड थैलासीमिया वार्ड भी शुक्रवार से शुरू हो गया। यहां खून चढ़ाने से लेकर दवाएं, सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसी के साथ नवीनीकृत ब्लड बैंक, अस्पताल के महिला स्टाफ के बच्चों के लिए महामना शिशु पालना गृह की भी शुरुआत हो गई।

 आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय ने फीता काटकर इन सभी सुविधाओं का शुभारंभ किया।

हालांकि इन सभी सुविधाओं का उद्घाटन कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को करना था लेकिन गुरुवार की रात जियोलॉजी विभाग के प्रो. एमपी सिंह के निधन के कारण उद्घाटन समारोह नहीं हो सका लेकिन मरीजों के लिए सभी सुविधाएं शुरू कर दी गईं। 
विज्ञापन

स्टूडेंट हेल्थ सेंटर में डेंटल इंप्लांट की उच्चस्तरीय सुविधा

स्टेट ऑफ आर्ट इंप्लांट डेंटल यूनिट शुरू - फोटो : demo
सर सुंदरलाल अस्पताल से इतर छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल में छात्र-छात्राओं के लिए दंत चिकित्सा की उच्चस्तरीय सुविधा शुरू की गई है। यहां स्टेट ऑफ आर्ट इंप्लांट डेंटल यूनिट शुरू किया गया। करीब सात लाख की लागत से इस यूनिट को स्थापित किया गया है।

डॉ. दीप्तिमान शुक्ला ने बताया कि उच्चस्तरीय जर्मन इंप्लांट मशीन लगाई गई है जिससे दांतों की सफाई, स्किलिंग, फीलिंग, आरसीटी और डेंटल इंप्लांट किया जा सकता है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, स्केलर, इंट्रा ओरल कैमरा सारी सुविधाएं इस एक मशीन में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें