Varanasi News: एटीएम की तरह दिखने वाला यह कार्ड पूर्व में चल रही व्यवस्था हेल्थ डायरी का ही डिजिटल प्रारूप है। यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है। प्रयोग सफल होने पर इसे आम मरीजों को दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने कार्ड के प्रयोग के बारे में बताया।
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अब हेल्थडायरी की जगह कैशलेश क्लोज्ड यूजर ग्रुप कार्ड दिया जाएगा। इससे वह अपना और अपने परिवार के सदस्यों का इलाज करवा सकेंगे। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कार्ड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
डॉक्टर्स लाउंज में समारोह में निदेशक प्रो. संखवार ने कहा कि एटीएम की तरह दिखने वाला यह कार्ड पूर्व में चल रही व्यवस्था हेल्थ डायरी का ही डिजिटल प्रारूप है। यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है। प्रयोग सफल होने पर इसे आम मरीजों को दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने कार्ड के प्रयोग के बारे में बताया।
संचालन दीपक झा और धन्यवाद अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान आईएमएस बीएचयू रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी, डॉ. राजेश कुमार सिंह, नर्सिंग इंचार्ज प्रकाश शर्मा, अनुराग द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी, अविनाश सिंह, राकेश कुमार मौजूद रहे।