बीएचयू के ही छात्रों ने दिल्ली साइबर क्राइम सेल में की शिकायत
- फोटो : facebook
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने का मामला सामने आया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीएचयू के पूर्व छात्र व अधिवक्ता ने इस वीडियो को वायरल किया है। उसने फेसबुक पर अपने प्रोफाइल से इस आपत्तिजनक वीडियो को शेयर किया है।
जब ये वीडियो वायरल हुआ तो बीएचयू के तीन लॉ स्टूडेंट ने इसकी शिकायत एसएसपी वाराणसी से करने के साथ ही दिल्ली के साइबर क्राइम सेल में भी मामला दर्ज कराया। दिल्ली साइबर सेल ने इनकी शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर मामला तूल पकड़ने के बाद वीडियो वायरल करने वाले अधिवक्ता ने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। फेसबुक पर एक अकाउंट से प्रधानमंत्री का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं।
बीते रविवार को बीएचयू विधि संकाय से 2004 में एलएलबी कर चुके व वर्तमान में एक अधिवक्ता ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया।