फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी कराने के लिए बीएचयू ने बनाई समिति, हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा

Thu, 13 Apr 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में आगामी शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति का गठन किया गया है। सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आगामी शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आगामी शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति का गठन किया गया है। प्रवेश समिति स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं को समय पर पूरी कराएगी।

विज्ञापन


समिति यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी कि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटि मुक्त रहे। साथ ही साथ स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी तथा विशेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बुलेटिनों को भी नया स्वरूप देगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. राकेश रमन की अध्यक्षता वाली समिति, प्रवेश प्रणाली को और बेहतर बनाने पर काम करेगी।

यह समिति आवश्यक होने पर ऑनलाइन प्रवेश व्यवस्था में बेहतरी के भी सुझाव देगी। परीक्षा नियंता समिति के पदेन सदस्य होंगे। समिति की ओर से छात्रों और प्रवेशार्थियों की सहायता के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली और प्रक्रियाओं को सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए हेल्प वीडियो/ हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन पांच मई से, शुरू होंगे छह नए सर्टिफिकेट कोर्स

Trending Videos
विज्ञापन

समिति के सदस्यों में प्रो. आदित्य त्रिपाठी, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. चिन्मय रॉय, और डॉ. सबीना बानो शामिल हैं। उप कुलसचिव (शिक्षण) केंद्रीय प्रवेश समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें