वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान गुरुवार को एक युवक की डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई भेलूपुर थाने की पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। राजस्थान के भीलवाड़ा के आजाद नगर का रहने वाला विनय शर्मा (28) अपने कुछ दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आया था। शाम के समय सभी तुलसी घाट पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे। स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण विनय गहरे पानी में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव गंगा से बाहर निकलवाया।