फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: प्रथम वर्ष के छात्रों का इंतजार खत्म, 21 मार्च से चलेंगी ऑफलाइन कक्षाएं, हॉस्टल की सुविधाएं भी मिलेंगी

Sun, 27 Feb 2022 03:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू  में  द्वितीय, तृतीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं चलाने के फैसले के बाद से ही प्रथम वर्ष के छात्र तिथि का इंतजार कर रहे थे।  
विज्ञापन
बीएचयू: संकाय के आगे मैदान में बैठकर पढ़ाई करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में स्नातक, स्नातकोत्तर द्वितीय, तृतीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने के फैसले के बाद अब प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी चलाए जाने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय में 21 मार्च से प्रथम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। वहीं एक मार्च से हॉस्टल की सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर की क्लास शुरू होने के बाद संकायों, विभागों में चहल-पहल बढ़ गई है। द्वितीय, तृतीय वर्ष की कक्षाएं चलाने के फैसले के बाद से ही प्रथम वर्ष के छात्र तिथि का इंतजार कर रहे थे।  कुलपति प्रो. सुधीर जैन की अध्यक्षता में 22 फरवरी को जो बैठक हुई थी, उसका मिनट्स भी तैयार हो गया है। इसमें यह फैसला लेने के बाद अब इस दिशा में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही है। 

ओपन बुक परीक्षा प्रणाली का विकल्प मांगने वालों की संख्या अधिक  
बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा कराए जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के बाद विभागों, संकायों में अधिकांश छात्र ओपन बुक परीक्षा प्रणाली के माध्यम से परीक्षा का विकल्प चाहते हैं। अब संकायों में छात्रों के विकल्पों पर फाइनल मुहर लगने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन यानि ओपन बुक परीक्षा प्रणाली और ऑफलाइन मोड में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया है। अब स्थिति है कि आधे से अधिक छात्र ऑनलाइन मोड परीक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके लिए संकायों, विभागों में आवेदन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें