प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के समक्ष जो विषय हैं उनके समाधान के लिए मिशन मोड में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर एक छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। हम सभी का केवल एक ही लक्ष्य होना चाहिए और वह है बीएचयू का विकास और प्रतिष्ठा।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक में रेक्टर प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, परीक्षा नियंता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह, वित्त अधिकारी मनोज पांडेय, दक्षिण परिसर प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा, आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, एमएस प्रो. केके गुप्ता, आदि मौजूद रहे।