फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, अब मेरिट का इंतजार

Thu, 01 Jun 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
30 अप्रैल से शुरू हुई काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। प्रवेश परीक्षाओं के समाप्त होने के साथ ही अब अभ्यर्थियों को मेरिट का इंतजार है। कई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं। 15 जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी 25 जून के बाद बाद जारी होंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि बीएचयू में स्नातक की प्रवेश परीक्षा 310000 लोगों  ने जबकि स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा में एक लाख 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी जुटे।

बुधवार को एलएलबी समेत शास्त्री और बीवॉक की प्रवेश परीक्षा हुई। अंतिम दिन भी बीएचयू परिसर में अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे से हुई एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 230 सीटों के लिए नौ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन


वाराणसी केंद्र पर साढ़े चार हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।  एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि संविधान, वैधानिक, आयोग से जुड़े सवालों की बजाय प्रश्नपत्र में गणित के सवालों की भरमार थी।
विज्ञापन

एप्टीट्यूड, लॉजिकल और रीजनिंग के सवालों की तैयारी भी अभ्यर्थियों ने की थी लेकिन इससे जुड़े सवाल भी कम ही आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें