बीएचयू की प्रवेश परीक्षा के लिए जारी सूची के अनुसार तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सुबह 8 से 10 बजे तक पहली पाली, दूसरी पाली में 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक कराई जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी भी ले सकते हैं।