कला संकाय के प्रमुख प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के स्वागत के लिए संकाय में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को बोलने का मौका मिलेगा, ताकि हर कोई एक-दूसरे विभाग के शिक्षकों को जान सके। हिंदी और प्राचीन इतिहास विभाग की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
एसवीडीवी में एक दिन भी नहीं जा सके डॉ. फिरोज
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) के लिए छह नवंबर को बीएचयू प्रशासन की ओर से डॉ. फिरोज को नियुक्ति पत्र मिला। सात नवंबर को उन्हें विभाग में ज्वाइन करना था, लेकिन इससे पहले ही नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कार्यालय में ज्वाइन किया, लेकिन वह एक दिन भी एसवीडीवी में नहीं जा सके। नौ दिसंबर को डॉ. फिरोज ने इस्तीफा दे दिया।