फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयूः कब खुलेगा हॉस्टल और कब चलेंगी कक्षाएं, नहीं हो पाया फैसला

Wed, 03 Oct 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में कला संकाय और चिकित्सा विज्ञान संस्थान के बंद हॉस्टल कब खुलेंगे, यहां पढ़ाई कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन कोई फैसला नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट के बाद 25 से 28 सितंबर तक बंद होने के बाद विश्वविद्यालय 29 सितंबर को खुला लेकिन दो संस्थानों के हॉस्टल नहीं खुल सके और अब तक पढ़ाई भी नहीं शुरू हो पाई।

विरोध में बुधवार को कला संकाय के छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे जहां उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक भी हुई।  29 सितंबर को विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी कक्षाएं न शुरू होने से परेशान छात्र अब संकाय से लेकर विभाग तक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कला संकाय के छात्र कुलपति से केंद्रीय कार्यालय मिलने पहुंचे यहां जब प्राक्टोरियल बोर्ड ने रोका तो नोकझोंक हुई। छात्र यहीं धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाया।

मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में मिलने गए छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा और समस्या बताते हुए जल्द से जल्द हॉस्टल खुलवाने और कक्षा बहाल कराने की मांग की। बताया कि कुलपति ने 14 अक्तूबर से हॉस्टल खुलवाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वहां से सभी छात्र वापस आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें