बीएचयू सीएचएस की परीक्षा देकर निकलते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह आठ बजे की पाली में सीएचएस की 11वीं गणित की प्रवेश परीक्षा थी। ब्वॉयज व गर्ल्स स्कूल की 104 सीटों के लिए 32 हजार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है।
दोपहर की पाली में 11वीं के कला और वाणिज्य की प्रवेश परीक्षा भी हुई। इसमें करीब छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह की पाली की प्रवेश परीक्षा के चलते शहर में जबरदस्त जाम रहा। सुबह 10 बजे लंका चौराहा पर भीषण जाम लगा रहा।
तकरीबन घंटे पर लोग परेशान रहे। बीएचयू पर सीएचएस का ‘गणित’ भारी पड़ गया है। इस साल बीएचयू से ज्यादा सीएचएस में दाखिले की जंग कड़ी है।
सीएचएस में गणित की एक सीट के लिए 308 अभ्यर्थियों की दावेदारी है तो बीएचयू बीएससी गणित की एक सीट पर 133 की। बीएचयू बीएससी गणित की 537 सीटों के लिए 71,765 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।