फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में नियम-कानून ताक पर, सुरक्षाकर्मी पहन रहे सेना की वर्दी 

Sat, 29 Dec 2018 10:18 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में सुरक्षाकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की वर्दी को लेकर बीएचयू एक बार फिर चर्चा में हैं। जिसके कारण चीफ प्रॉक्टर विवादों में फंसती नजर आ रही है। बताया जाता है कि रोयाना सिंह की सुरक्षा में तैनात प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी अनुचित तरीके से सेना की हूबहू वर्दी पहन कर उनके साथ या अकेले घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


लोग सुरक्षकर्मियों को देखकर सेना का जवान समझने लगते हैं। वहीं यह भी चर्चा हो रही कि चीफ प्रॉक्टर नियम कानून को किनारे रखकर सिर्फ रूआब दिखाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को सेना की वर्दी पहना रही है।

बताते चलें कि बीएचयू सुरक्षाकर्मियों की वर्दी को लेकर यह पहला मामला नहीं है। सुरक्षाकर्मी पहले खाकी वर्दी पहनते थे। जो पुलिस की वर्दी तरह दिखती थी। इसी दौरान बीएचयू परिसर हंगामा या लाठीचार्ज होने की स्थिति में यह पता ही नहीं चल पाता था कि डंडा पुलिस ने चलाया या फिर सुरक्षाकर्मियों ने। जब चीफ प्रॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दी थी चेतावनी 

बीएचयू
खाकी वर्दी के गलत इस्तेमाल को देखते हुए वाराणसी के पूर्व एसएसपी आरके भारद्वाज ने लाठीचार्ज की घटना के बाद बीएचयू कुलसचिव को पत्र लिखकर बीएचयू सुरक्षाकर्मियों की वर्दी को बदलने के लिए कहा था।  उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि यदि वर्दी का रंग नहीं बदला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों ने उस वर्दी उतार दिया था।

उधर, द प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेग्यूलेशन एक्ट 2005 के अधिनियम की धारा 21 के तहत कोई व्यक्ति, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड या सुपरवाइजर आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, पुलिस या किसी अन्य सशस्त्र बल के समान या मिलती जुलती वर्दी नहीं पहन सकता। अगर वह ऐसा करता है तो जुर्माना या दंड का भागी होगा। सेना की वर्दी सिर्फ सेना के जवान ही पहन सकते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें