फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस दौरे पर आज आएंगे प्रधानमंत्री, कई जगह लागू रहेगा रूट डायवर्जन, रास्ता जानकर ही निकलें

Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन के मद्देनजर 29 दिसंबर को जिले के अलग-अलग इलाकों में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने अपील की है कि आमजन रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। उधर, मरीजों के वाहन एवं शव वाहन समस्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। वहीं समस्त प्रकार के वाहन पास 29 दिसंबर को निरस्त रहेंगे। इस तरह से रहेगा रूट डायवर्जनः
विज्ञापन


 

चावल अनुसंधान संस्थान कार्यक्रम स्थल पर आवागमन के दौरान 

- मोहनसराय से शहर की तरफ  किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अमरा अखरी चैराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- प्रयागराज की तरफ से आने वाली बसें मोहनसराय तक ही आएंगी।
- गोविंदपुर मोड़ से पीएसी भुल्लनपुर के पीछे से नाथूपुर तिराहा होते हुए डीएलडब्लू में प्रवेश करा कर वाहनों को निकाला जाएगा।
- गोविंदपुर मोड़ रोहनिया और चांदपुर चौराहा के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन कार्यक्रम के दौरान पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेगा।
- चांदपुर चौराहा से कोई वाहन रोहनिया और पीएसी भुल्लनपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- मंडुवाडीह थाना तिराहा से वाहनों को मुढ़ैला तिराहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा होते हुए मोहनसराय की तरफ जाने वाले वाहनों को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

हैलीपैड से एयरपोर्ट जाने के दौरान

- रिंग रोड स्थित बनवारी पुल सहायता केंद्र आजमगढ़ रोड अंडर पास से ऐढ़े गांव की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- चांदमारी से कोई भी वाहन रिंग रोड/चांदमारी चौकी की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।
- चांदमारी चौकी के आगे रिंग रोड के नीचे अंडर पास से किसी भी वाहन को रिंग रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- जीवनदीप स्कूल चांदमारी से टीएफसी की तरफ  कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हरहुआ तिराहा वाजिदपुर से कोई वाहन रिंग रोड की तरफ  नहीं जाएगा।
- गिलट बाजार चौकी, तरना फ्लाईओवर, तरना पुल के नीचे से कोई वाहन बाबतपुर की तरफ नहीं जाएगा।
- हरहुआ फ्लाईओवर से कोई वाहन संचालित नहीं होगा।
- बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की तरफ  कोई वाहन नहीं जाएगा।
- शगुनहां तिराहा से कोई वाहन बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की तरफ नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें