फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में कमरा बंद कर छात्र को पीटा, जूनियर डॉक्टर पर बाहरी लोगों को बुलाकर पिटाई का आरोप

Mon, 14 Dec 2020 10:56 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के भीतर कमरा बंद कर एक छात्र की पिटाई कर दी गई। छात्र का आरोप है कि एक जूनियर डॉक्टर ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर कमरे में बंद कर पिटाई की। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पहले तो लोग कुछ समझ नही पाए। कुछ देर बाद इसकी सूचना प्रॉक्टर आफिस को दी गई। सूचना मिलते ही कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी अंदर पहुंचे लेकिन मारपीट करने वाला कोई भी युवक नहीं मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिरला हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र अपनी टीसी निकलवाने केंद्रीय कार्यालय गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। चीफ प्रॉक्टर को दिए शिकायत में छात्र दर्शित पांडेय ने घटना के लिए एक जूनियर डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्र दर्शित पांडेय की ओर से जो शिकायत पत्र मिला है, उसमें उसने एक जूनियर डॉक्टर का नाम देते हुए आरोप लगाया है। इसकी सूचना अस्पताल के एमएस को देने के साथ ही लंका पुलिस को भी दी गई है। छात्र के आरोपों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें