बीएचयू में यूजी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने में कोई गड़बड़ी हो गई है, तो उसे सुधारने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। करेक्शन विंडो खुलने से अभ्यर्थी घर बैठे ही फॉर्म मेें गड़बड़ी सुधार सकेंगे। एनटीए की ओर से 25 से 31 मई तक का समय दिया गया है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कराई जा रही है। शुरू में छह अप्रैल से छह मई तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 22 मई कर दी गई है। एनटीए की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार जहां अभ्यर्थी 22 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, उसी दिन रात 11.50 बजे तक फीस जमा करने की भी सुविधा दी गई है।