फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : स्नातक में दाखिले के लिए कल से करें ऑनलाइन आवेदन, एनटीए आयोजित करेगा प्रवेश परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में दाखिले के लिए अभ्यर्थी छह अप्रैल से छह मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिले के लिए आवेदन का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूजी (स्नातक) में दाखिले के लिए अभ्यर्थी छह अप्रैल से छह मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से प्रवेश आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। छह मई रात 11.50 बजे तक फीस जमा करने की भी सुविधा दी गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सत्र 2022-23 में यूजी में दाखिले के लिए इस बार एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) कराया जाएगा।

एनटीए की सीनियर डायरेक्टर परीक्षा डॉ. साधना पराशर की ओर से जारी आदेश में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में परीक्षा कराने की बात कही गई है। आवेदन और परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन


जुलाई में होगी प्रवेश परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजी में दाखिले के लिए छह मई तक ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा भी जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। पहले स्लॉट की परीक्षा 3.15 घंटे और दूसरे स्लॉट की परीक्षा 3.45 घंटे में होगी। एनटीए की ओर से हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, तेलुगू, तमिल सहित कुल 13 भाषाओं में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें