आईआईटी और बीएचयू दोनों जगह पर कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है। अब बीकॉम, एमए डिग्रियां लेने वालों के साथ ही हेरिटेज और कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट के भी छात्र-छात्राओं को ऑफर मिलने लगे हैं। बीएचयू में पांच से ज्यादा छात्र-छात्राओं को एजुकेशन टेक कंपनी लॉन्च ईडी ग्लोबल की ओर से ऑफर्स मिले हैं।
एमए इन कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट के छात्र सौरभ कुमार गुप्ता, एमए इकोनॉमिक्स की आयुषी पांडेय, बीकॉम ऑनर्स के उत्कर्ष सिंह, एमए हेरिटेज मैनेजमेंट के सुमित रंजन और एमकॉम के मनीष गुप्ता का लॉन्च ईडी ग्लोबल कंपनी में चयन हुआ है। ये सभी विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से चयनित हुए हैं।
इसे भी पढ़ें; बड़ा हादसा टला: दूल्हे की कार तालाब में पलटी, मची चीख-पुकार; चालक की बहादुरी से बची कई लोगों की जान
इनके अलावा आईआईटी बीएचयू के छात्र सिद्धांत को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की ओर से भी ऑफर मिला है। दूसरी ओर आईआईटी की तर्ज पर अब बीएचयू में भी प्लेसमेंट और ट्रेनिंग से जुड़ीं छात्रों की कई टीमें बनने लगी हैं। 14 छात्र-छात्राओं की तीन टीमें गठित की गईं हैं।