फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लॉन से महज 300 मीटर पहले तालाब में गिरी दूल्हे की कार, भागा चालक, तैरकर बाहर निकला दूल्हा

Wed, 25 Feb 2026 01:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बरात के बीच दूल्हे की गाड़ी तालाब में पलट गई। जिसके बाद चालक मौके से भाग गया। दूल्हा तैरकर बाहर निकला। 
विज्ञापन
चंदौली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लॉन से 300 मीटर पहले दूल्हे की कार तालाब में गिर गई। चालक कार से कूदकर भाग गया। पानी में ही दूल्हा कार से निकलकर तैरते तालबा से बाहर निकला। इसके बाद दूल्हे ने ग्रामीणों की मदद से कार में बैठीं दो लड़कियों और एक रिश्तेदार को भी बाहर निकाला।

विज्ञापन


क्या है मामला
पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि पवन कुमार प्रजापति (34), अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर हैं। पवन की शादी हसनपुर गांव की शालू से तय थी। बरात बबुरी के एक विवाह स्थल के लिए निकली थी। कार में पवन के साथ घर की दो लड़कियां और एक रिश्तेदार सवार थे। रास्ते में चालक ने कार रोककर शराब पी। नशे में उसने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। कार तालाब में गिर गई। चालक तुरंत दरवाजा खोलकर कूद गया और मौके से भाग निकला।

Trending Videos

चालक की तरफ का गेट खुला होने के कारण पवन वहीं से बाहर निकल गया और लगभग 20–25 मीटर तैरकर किनारे पहुंचा। तब तक आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में कार आधी से अधिक पानी में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने रात में ही क्रेन मंगाई। रात में कार को तालाब से निकाला गया। कार में रखे दूल्हे और लड़कियों के कपड़े भीग गए थे। बराती कपड़े को विवाह स्थल पर पंखे की हवा में सुखवाए। बबुरी थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि कार तालाब में गिरने की सूचना मिली थी। सभी बराती सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दुल्हन हुई परेशान, द्वारचार में दो घंटे की देरी
हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन शालू घबरा गई। वह बार-बार दूल्हे की स्थिति के बारे में पूछती रही। घटना के कारण द्वारचार की रस्म दो घंटे की देरी से हुई। दूल्हे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले लॉन तक पहुंचाया गया था। उसने कपड़े बदलकर शेरवानी दोबारा पहनी। रात 11 बजे दूल्हा बग्घी से विवाह स्थल पर पहुंचा।
 
मोबाइल, चेन और अंगूठी भी खो गई
पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कार के साथ दूल्हे का 75 हजार रुपये का मोबाइल फोन, सोने की चेन और अंगूठी भी तालाब में गिर गईं। दूल्हे के बड़े भाई चंद्रभान कुमार प्रजापति ने बताया कि चालक को बरात से पहले शराब पीने से मना किया गया था, लेकिन उसने चोरी-छिपे शराब पी और गाड़ी तेज चलाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें