फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू और फॉर्ड फाउंडेशन के बीच बनी सहमति, कृषि विकास का रोड मैप मिलकर करेंगे तैयार

Tue, 13 Oct 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू औऱ फॉर्ड फाउंडेशन के बीच बनी सहमति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और फॉर्ड फाउंडेशन के बीच मंगलवार को कृषि विकास का रोड मैप तैयार करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत प्रोजेक्ट, प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, ग्रामीण विकास के कार्यक्रम व अन्य ऑउट रीच प्रोग्राम को गति मिलेगी।

विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के चांसलर प्रो. पंजाब सिंह और बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की मौजूदगी में डॉ. नीरज त्रिपाठी ने सहमति पत्र एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद्रा, डीन प्रो. एपी सिंह, कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. एसआर सिंह, उपकुलसचिव (विकास) वेणुगोपाल, बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह, फॉर्ड फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. उमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


इस सहमति पत्र के होने के साथ फॉर्ड फाउंडेशन अब 18 फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाईजेशन को तकनीक में सहायता प्रदान कर रहा है। साथ ही पूर्वांचल कई जिलों में 40 से 50 हजार किसानों को आत्मनिर्भर उद्यमी व स्वावलंबी बनाने की दिशा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय का प्रयोगशाला व वैज्ञानिकों की मजबूत टीम व फॉर्ड फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास के आधार पर दोनों संस्थानाएं भविष्य के कृषि विकास का रोड मैप बनाएंगीं। इसके आधार पर बीएचयू छात्रों को फील्ड विजिट के लिए फॉर्ड फाउंडेशन का सहयोग मिलेगा।

इससे वह किसानों के तकनीकी प्रदर्शन और इनोवेटिव किसानों से मिलकर एक बेसलाइन सर्वे के आधार पर रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें