फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में दलाली पर नकेल, प्रशासन की नजर कड़ी

Thu, 01 Jun 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में दलालों की सक्रियता को लेकर अस्पताल प्रशासन ने नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए जहां सीसीटीवी कैमरे से ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों तक नजर रखी जा रही हैं वहीं बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने ओपीडी समेत कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी के पास घूम रहे एक दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। 
अस्पताल में यूपी, बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन ओपीडी में 3 हजार से अधिक मरीज आते हैं। इस दौरान आए दिन कभी दवा खरीदने तो कभी वार्डों में भर्ती कराने, जांच कराने आदि के नाम पर दलाल मरीजों को अपने चंगुल में फंसाकर रुपये ऐठ लेते हैं।

इसकी शिकायत भी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचती रहती है। मई माह में ही दो-तीन बार दलालों को पकड़कर उनकी फोटो खींचवाई गई और भगा दिया गया। इस बीच अस्पताल में दलालों का प्रवेश बंद हो इसको लेकर औचक निरीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक ने सुरक्षा गार्डों को भी संदिग्धों पर नजर रखने, ऐसे लोगों से पूछताछ करने, किसी विवाद की स्थिति में तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान चलता रहेगा, जिससे कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें