फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मऊ में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 17 Oct 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मऊ में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने नई आंबेडकर प्रतिमा मंगवा कर उसे स्थापित कराया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ।
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव थलईपुर गांव में सडक के पास आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए बाहर निकले तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी। कुछ ही देर में काफी लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आक्रोशित लोग प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसओ ने प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया तो लोगों ने नई प्रतिमा लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने रसड़ा से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें