फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में परिनिर्वाण दिवस पर तोड़ी गई आंबेडकर प्रतिमा, एक साल में पांचवी बार हुई घटना 

Sat, 08 Dec 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब की प्रतिमा को एक बार फिर तोड़ दिया। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के दलित आक्रोशित होकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए पुलिस ने तत्काल प्रतिमा की मरम्मत करवा दी। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही किसी ने थाने में तहरीर ही दी है।

पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही। बता दें कि एक वर्ष में यह प्रतिमा अब तक पांचवी बार टूट चुकी है। इससे पूर्व प्रतिमा टूटने के मामले में पुलिस गांव के एक अध्यापक को गिरफ्तार कर चालान भी कर चुकी है। काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटकर आया है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाजीपुर में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

गाजीपुर के मरदह बस स्टैंड स्थित मऊ-गाजीपुर मार्ग पर अंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने गुरुवार कि रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही दलित समुदाय के कई लोग मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा की सुरक्षा करने का इंतजाम और अराजकतत्व की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मऊ-गाजीपुर मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय बस स्टैंड स्थित मऊ-गाजीपुर मार्ग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई। रात में किसी अराजकतत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होते ही भीम आर्मी के सदस्यों के साथ दलित समुदाय के कई लोग मौके पर पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे।

अराजकतत्वों की गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा की मांग को लेकर मऊ-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रतिमा की सुरक्षा और अराजक तत्व की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने एक घंटा बाद जाम समाप्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें