फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चंद्रशेखर का रोड शो आज, रविदास मंदिर में मत्था टेक करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

Sat, 30 Mar 2019 10:36 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर शनिवार को वाराणसी में रोड शो का आगाज किया है। तीन दिन पहले भीम आर्मी की ओर से कलेक्ट्रेट से लंका स्थित रविदास मंदिर तक रोड शो के लिए आवेदन किया गया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सशर्त भीम आर्मी को रोड शो करने की अनुमति दे दी। जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक के लिए अनुमति दी है। साथ ही कहा है कि रोड शो में एक चार पहिया और नौ दोपहिया वाहनों के साथ 500 लोग शामिल रहेंगे।

चर्चा है कि भीम आर्मी के संस्थापक और सहारनपुर जातीय हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर को विपक्ष का समर्थन मिल सकता और वह पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष के साझा प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि चंद्रशेखर ने राजनीतिक दल के बैनर पर चुनाव लड़ने से इनकार किया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने बताया कि धर्म निरपेक्ष राजनीतिक दल समर्थन कर सकते हैं। फिलहाल 30 मार्च को कलेक्ट्रेट से रोड शो कर रविदास मंदिर में जाऊंगा और वहां आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत करूंगा। उधर, एडीएम सिटी विनय कुमार ने बताया कि रोड शो की अनुमति सशर्त दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें