फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना करने वाले की जगह पुलिस को सौंपा दूसरा ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुसुवाही में हुए सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत के मामले में आरोपी बस चालक को लेकर लंका पुलिस को गुमराह किया गया। जिस चालक से हादसा हुआ उसका ड्राइविंग लाइसेंस सही न होने की वजह से आर्यन स्कूल प्रबंधन ने उसकी जगह दूसरे को लंका पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को सौंपे गए चालक के परिजनों ने लंका थाने पहुंच कर हंगामा किया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इंस्पेक्टर लंका ने इसे लेकर आर्यन स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन से सभी बस चालकों की सूची मांग कर पुलिस का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सुुधीर सिंह की स्कूटी पर टक्कर मारते हुए आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की बस ने उन्हें बुधवार को सुसुवाही में कुचल दिया था। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक भाग निकला और पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। इस बीच स्कूल प्रबंधन द्वारा हादसे से संबंधित चालक की जगह अखरी निवासी दूसरे चालक को पुलिस को सौंपा गया। सूचना पाकर शुक्रवार को लंका थाने पर उसके परिजन हंगामा करने लगे और बताया कि जिस चालक से हादसा हुआ वो नुआंव का रहने वाला है। उसका डीएल सही नहीं था इस वजह से उसे पुलिस को नहीं सौंपा गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक को छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि गुमराह करने के लिए स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आरोपी चालक की खोजबीन की जा रही है। डीएल चेक किए बगैर कैसे चालक को कैसे रखा गया, इसकी जांच के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें