लोकसभा चुनाव 2019 की तिथि घोषित होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के एक सांसद ने आचार संहिता की भविष्यवाणी कर डाली। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में सांसद की ये भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन हुआ है।
बलिया के मॉडल रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी के शिलान्यास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि 'हम सभी को पहले से ही मालूम है कि आज आचार संहिता लागू हो जाएगी। यहां पर स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास करने के बाद गाजीपुर भी जाना है। आप लोगों के बीच से जाकर गाजीपुर में भी शिलान्यास है। जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।'
इस बात पर सभी लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार साल बाद स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास आचार संहिता को देखते हुए ही किया जा रहा है। अगर लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने का भय नहीं रहता तो शायद यह शिलान्यास भी नहीं हो पाता।