काशी दर्शन के लिए 1600 यात्री दो आध्यात्मिक ट्रेनों ने से काशी आए। भुवनेश्वर से भारत गौरव ट्रेन और छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन ट्रेन से श्रद्धालु बनारस स्टेशन पर पहुंचे।
बनारस रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो आध्यात्मिक ट्रेन से 1600 यात्री काशी दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर में स्टेशन पर उतरने के बाद सभी लोग काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के साथ ही लोगों ने बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही गंगा स्नान भी यात्रियों ने किया। काशी दर्शन की यादों को संजोने के लिए शाम को होने वाली गंगा आरती में भी यात्री शामिल हुए।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भुवनेश्वर से आई 08443/08444 भारत गौरव ट्रेन से करीब 800 यात्री आए। इसमें स्लीपर कोच के साथ ही अन्य कोच में यात्री बैठे थे। यहां आने के बाद यात्री अलग-अलग साधनों से काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने निकले। उधर प्लेटफार्म नंबर 5 पर छत्तीसगढ़ से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत 820 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन आई।
छत्तीसगढ़ पर्यटन के तहत आई इस ट्रेन के यात्री भी दर्शन, पूजन, गंगा स्नान करने निकल गए। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रामलला दर्शन वाली ट्रेन शुक्रवार सुबह वापस अयोध्या के लिए चली जाएगी जबकि भारत गौरव ट्रेन शनिवार को सुबह भुवनेश्वर के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हो जाएगी।