फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: सपा-कांग्रेस नेताओं को घरों में किया गया नजरबंद, पुलिस तैनात

Tue, 08 Dec 2020 11:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अपने आवास पर नजरबंद किए गए सपा के पूर्व विधायक बेचई सरोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत बंद को विफल करने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन की ओर से शासन के निर्देश पर एक दिन पहले ही रणनीति तैयार कर ली गई थी। शासन से सख्ती के निर्देश मिलने के बाद मंगलवार तड़के से ही सपा और कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। जिले में किसान संगठनों का वैसा आधार नहीं है। इसलिए बंद के लिए पहले विपक्ष के नेताओं को घरों में ही नजर बंद कर दिया था।

विज्ञापन

सूचना के अनुसार, सपा के पूर्व विधायक बेचई सरोज को उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह को जाफरपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। सपा के गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद को भी नजरबंद किया गया है।




सभी नेताओं ने साफ तौर पर रहा कि सरकार किसान आंदोलन को कुचला चाहती है। इसलिए हमें नजरबंद किया गया है। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में बसपा को छोड़ सभी विपक्षी राजनीतिक दल मैदान में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई थी। थानेवार सेक्टर बना उसमें मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।

इसके साथ ही तहसीलवार बने जोन की कमान एसडीएम को सौंपी गई थी। इस पर नजर रखने के लिए तीन सुपर जोन में तीनों एडीएम को सौंपी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें