मुख्य हाईवे की दुकान पर चोरी को लेकर उठे सवाल
मुख्य बाजार में हाईवे पर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर स्थित दुकान से चोरी की घटना को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान में कांवड़ यात्रा ड्यूटी के चलते गेराई से झिलिया पुल तक पूरी रात पुलिस का गश्त रहता है। इसके बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया और किसी भी पुलिसकर्मियों की नजर तक से नहीं पड़ी।
मौके पर दुकान की जांच की गई है। दुकान के अंदर के कुछ सीसीटीवी बंद मिले हैं। पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जाएगा। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ, ज्ञानपुर।