चौकी प्रभारी ने उसे कई बार अजिमुल्लाह चौराहे के बूथ पर और कोतवाली स्थित पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप लगाया कि एक दिन पुलिस चौकी में उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि उसका काम तो हो जाएगा, लेकिन बदले में उसे भी कुछ करना पड़ेगा।
कैसा काम, पूछने पर कहा कि मोबाइल पर फोन करके बताएंगे। इसके बाद एक दिन फोन किया और अश्लील बातें की। इसके बाद एक तहरीर लिखवाई और कहा कि कार्रवाई के बदले तुम्हें मेरे साथ हमबिस्तर होना होगा। जब मैंने इंकार किया तो मेरे सामने ही मेरा कागज फाड़कर फेंक दिया।
उधर, युवती ने जिस दिन यह शिकायत की, उसी दिन भदोही कस्बा चौकी प्रभारी का तबादला चौरी पुलिस चौकी कर दिया गया था। लेकिन, सीओ भदोही से इस आशय की विस्तृत रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने तबादला आदेश को पलटते हुए संतोष राय को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जा रही है।