भदोही लोकसभा कुल वोटरों की संख्या 2009146 है। जिसमें भदोही की तीन विधानसभा से 1208610 और प्रयागराज की दो विधानसभा के 800536 वोटर हैं। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1129245 और महिला वोटरों की संख्या 879901 है। आजादी के बाद पहले चुनाव में 1952 से 57 तक कांग्रेस के जॉन एन विल्सन पहले सांसद चुने गए।
अस्सी के दशक तक कांग्रेस का इस सीट से दबदबा रहा। उसके बाद जनसंघ, लोकदल के प्रत्याशी जीते। 1990 से लेकर 2010 तक चुनाव एवं उप चुनाव में एक बार भाजपा और तीन-तीन बार सपा-बसपा ने बाजी मारी।
2014 में वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा से निर्वाचित हुए जबकि 2019 में भाजपा के रमेश चंद्र बिंद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे। लोकसभा की पांच विधानसभाओं में ब्राह्मण और बिंद सबसे अधिक मतदाता है। इसके अलावा यादव, मुस्लिम भी अच्छी खासी संख्या में है।
किस विधानसभा में कितने वोट
| विधानसभा |
कुल वोट |
महिला |
पुरुष |
| भदोही |
434304 |
208072 |
226192 |
| ज्ञानपुर |
393735 |
188966 |
204728 |
| औराई |
380570 |
182697 |
197869 |
| प्रतापपुर |
408714 |
198247 |
210467 |
| हंडिया |
400811 |
195478 |
205333 |
भदोही लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
कालीन नगरी के नाम पूरी दुनिया में मशहूर भदोही लोकसभा सीट में कुछ पांच विधानसभाएं हैं। पीएम मोदी के संसदीय सीट से सटे होने के कारण भाजपा के लिए यह सीट काफी अहम मानी जाती है। भदोही लोकसभा ब्राह्मण बहुल भदोही जिले की तीनों विधान सभाओं में बिंद और अन्य अति पिछड़ी जातियों की तादाद भी अच्छी-खासी है। वर्तमान में लोकसभा की पांच सीटों में औराई विस पर भाजपा, ज्ञानपुर सहयोगी दल निषाद और भदोही, हंडिया और प्रतापपुर विस की सीट पर सपा का कब्जा है।