सर्वे में इंदौर, गोवा, अमृतसर, वाराणसी के अलावा कोलकाता, रायपुर, कालीकट, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, चेन्नई, श्रीनगर आदि एयरपोर्ट शामिल थे। सर्वे के दौरान यात्रियों से एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया था, जिसमें एयरपोर्ट पर वाहन सुविधा, पार्किंग और शुल्क चेकिंग और सुरक्षाकर्मियों की दक्षता और उनका व्यवहार सुरक्षा जांच और जांच में लगने वाला समय टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, खाने पीने की सुविधाएं शामिल थी।
इसके अलावा बैंक एटीएम, शॉपिंग, इंटरनेट वाईफाई, बाथरूम टॉयलेट, टर्मिनल की स्वच्छता, एयरपोर्ट का वातावरण, पैकेज डिलिवरी सिस्टम समेत कुल 35 सवालों का एक फीडबैक फॉर्म भरा गया था, जिस का सत्यापन एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल टीम द्वारा किया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी और चेन्नई एयरपोर्ट की रैंकिंग बराबर है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में चेन्नई हमसे आगे निकल गया। अगली बार हमारी कोशिश रहेगी कि हम प्रथम स्थान पर काबिज हों। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक