फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करंट से सावधान; हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Sat, 28 Jun 2025 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गाड़ी पर रखा बर्तन उतारने के लिए मजदूर ऊपर चढ़ा लेकिन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव चन्दौली जनपद के ग्राम भरुहियां पोस्ट भैसही थाना बबुरी निवासी श्यामबली पासवान 32 वर्ष पुत्र पारस पासवान पिंकअप वाहन संख्या यूपी 61 एटी 7720 पर भूसा लाद कर अन्य मजदूरों के साथ शनिवार को जाल्हूपुर बाजार स्थित भूसा मण्डी में बेंचने के लिए आया था।

विज्ञापन


भूसा उतारने के पहले खड़ी गाड़ी के उपर रखा बर्तन उतारने के लिए श्यामबली चढ़ा था गाड़ी के उपर बिजली का हाईवोल्टेज तार गुजर रहा था। समझा जाता है कि उसके झटके के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा।यह देख साथ के लोगों ने उपचार के लिए उसे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का शव लेकर साथी जाल्हूपुर आये और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने पुलिस को घटना के बाबत लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर मृतक की पत्नी मंशा देवी व अन्य परिजन आ गये। और मृतक के शव को देख कर विलाप करने लगे। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला ब्यक्ति था। उसके परिवार में पत्नी मंशा देवी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी चौबेपुर रविकांत मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें