फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न करने के प्रयास में युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sat, 28 Jun 2025 06:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मुस्लिम महिला ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मामले की तफ्तीश कर रही है। मामला औराई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली के एक गांव निवासी मुस्लिम महिला ने एक युवक पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने और शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका बुर्का उतरवाकर उसे जबरदस्ती पूजा में बैठाया गया। वहीं आरोपी द्वारा उसका शोषण भी किया गया। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


औराई कोतवाली के एक गांव निवासी मुस्लिम महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। मुकदमे की पैरवी के लिए वह मुंबई से भदोही आई। इस बीच उसकी मदद करने के नाम पर सिउर जयरामपुर निवासी नीतीश चौबे ने जान पहचान बढ़ाई। आरोप लगाया कि वह उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और अधिकारियों से मिलवाने के बहाने मिर्जापुर के धर्मस्थलों पर ले गया।

दावा किया कि उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। जिसका उसने धर्म परिवर्तन कराया था। धर्म परिवर्तन कराने से इनकार करने पर धमकी भी दी। इस बीच उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और संबंध बनाने का प्रयास किया। यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उनसे 15 लाख रुपये की डिमांड भी की और उसने उनके पति और अन्य को भी उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक के खिलाफ धमकाने, यौन उत्पीड़न के साथ धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि जिस महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने इसके पहले भी अपने पति और परिजनों के खिलाफ मुंबई और औराई में मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन




आरोपी युवक इसके पहले महिला की पैरवी करता था, लेकिन किसी कारण वह पति का सहयोग करने लगा। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें