परिजनों ने बताया कि बिट्टू ने संतोष सेठ और उसके साथ आए लोगों का वीडियो भी मोबाइल में बनाया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरोपी संतोष सेठ, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।